औरंगाबाद : बुलंदशहर विकास खंड लखावटी अंतर्गत ग्राम सुरजावली में शुक्रवार को ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई की गई। अनेक विभागों के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया।ग्राम पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के डा धीरज सिंह, सिंचाई विभाग के राजकुमार आंगनबाड़ी उषा रानी संतोष आदि ने समस्या समाधान कराया। ग्राम पंचायत अधिकारी राजवीर सिंह ने संचालन किया अध्यक्षता ग्राम प्रधान गजराज सिंह ने किया।पंचायत सहायक पिंटू कुमार मूलचंद रविकुमार गोविंदा विनोद भाटी सुनील कुमार किशन देवी जानकी गैंदा देवी सिंपी कुमार नानक चंद सहित सैंकड़ों ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
ग्राम चौपाल बनी ग्रामीणों की समस्या समाधान का माध्यम विकास खंड लखावटी की ग्राम पंचायत सुरजावली में हुआ आयोजन
