सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस प्रथम सत्र में “घरेलू हिंसा” पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया

बुलंदशहर : में आज दिनांक 12.02.2026 को रघुवर दयाल प्रभुदयाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय जहांगीराबाद के राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत लगने वाले सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस प्रथम सत्र में “घरेलू हिंसा” पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें महिलाओं पर होने वाली हिंसा को दर्शाते हुए स्वयं सेविकाओं ने साथी ,परिवार के लोग, रिश्तेदारों द्वारा की जाने वाली शारीरिक, मानसिक, भावात्मक या आर्थिक हिंसा को दिखाया।वहीं दूसरी ओर द्वितीय सत्र में “बाल विवाह रोकथाम” को लेकर व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें पूजा कुमारी(प्राध्यापक, समाजशास्त्र) ने बाल विवाह के कारणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गरीबी, अशिक्षा, सामाजिक परंपराएं और दहेज प्रथा जैसे कारण ही बाल विवाह को बढ़ावा देते हैं, जिसके कारण कम उम्र में ही लड़कियों की पढ़ाई छूट जाती है और गरीबी के साथ-साथ घरेलू हिंसा का भी सामना करना पड़ता है। अतः आवश्यक है कि समाज को जागरूक किया जाए और शिक्षा के स्तर को बढ़ाकर बेटियों को आत्मनिर्भर किया जाए।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ शीनू चौधरी तथा कार्यक्रम अधिकारी केशव कुमार ,रिंकू राघव, सहयोगी अनुराधा राघव, सुखपाल सिंह भी उपस्थित रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *