बुलंदशहर : में दिनांक 2 फरवरी 2026 दिन सोमवार को लक्ष्य फ्रेंड्स क्लब रजि० के तत्वाधान मे एक रक्तदान महाशिवर का आयोजन नुमाईश ग्राउंड फ्लाई ओवर के नीचे स्थित बुलंदशहर चैरिटेबल ब्लड सेंटर पर किया गया जिसमें लगभग 55 – 60 लोगों ने रक्त का महादान किया ।रक्तदान महाशिविर की शुरुवात मुख्य अतिथि सी ओ सिटी बुलन्दशहर श्री प्रखर पांडे जी ने रिबन काटकर किया । श्री प्रखर पाण्डेय जी ने क्लब के इस महत्वपूर्ण कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओ सभी को इसी प्रकार सामाजिक कार्य जनहित मे करते रहने चाहिए क्लब सचिव पीयूष अग्रवाल ने अपने क्लब द्वारा किए गए सामाजिक कार्य के बारे मे बताते हुए कहा कि रक्तदान करने से बड़ा कोई महादान नहीं होता इससे किसी प्रकार की कोई हानि नहीं होती है।क्लब अध्यक्ष अरुण राज गोयल ने सभी रक्तदाता का आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रति एक व्यक्ति के रक्तदान करने से कम से कम तीन व्यक्तियों की जान बचाई जा सकती है प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल में अगर सम्भव हो सके तो रक्तदान जरूर करना चाहिए इस शिविर में क्लब कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, मीडिया प्रभारी गौरव गोयल, व्यवस्थापक राहुल गोयल संयोजक मोहित गर्ग, संरक्षक राजीव गोयल, सदस्य संजीव अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, मयंक गोयल, मयंक गर्ग, तरुण अग्रवाल, शोभित महेश्वरी,सचिन सिंघल, अमित महेश्वरी आदि मेंबर्स का विशेष सहयोग रहा
लक्ष्य फ्रेंड्स क्लब रजि० के तत्वाधान मे एक रक्तदान महाशिवर का आयोजन
