बुलंदशहर : आज दिनांक 22 अप्रैल 2024 को भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव कार्यालय बुलंदशहर चुनमुन होटल पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने लोकसभा चुनाव संचालन समिति की एक बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने कहा कि 26 अप्रैल को होने वाले मतदान में पोलिंग प्रतिशत बढ़ाना है। अधिक से अधिक मतदान हो इसकी चिंता हमें करनी है। प्रत्येक विधानसभा पर सामाजिक टोलियां घर-घर जाकर संपर्क करें। बूथ की संरचना मजबूत करनी है। प्रत्याशी की अपील एवं बेलेट के नमूने को घर-घर संपर्क करके बाटनी है। परिवार पर्ची, मतदान पर्ची समय से बत जाए। पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक करनी है। बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र के संयोजक, मंडल अध्यक्ष अपनी-अपनी जिम्मेदारी से कार्य करें। अधिक से अधिक वोटो से भारतीय जनता पार्टी लोकसभा बुलंदशहर से जीते ऐसी अपेक्षा संगठन ने कार्यकर्ताओं से की है।बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष भाजपा विकास चौहान, लोकसभा प्रभारी जयपाल सिंह व्यस्त, लोकसभा सह प्रभारी योगेंद्र चौधरी, लोकसभा संयोजक देवेंद्र लोधी, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, लोकसभा मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी, विधायक चंद्रपाल सिंह, पूर्व विधायक राम सिंह, विमला सोलंकी, शिव ओम शर्मा, गिरिराज सिंह, अजय त्यागी, संजय गुर्जर एवं संपूर्ण लोकसभा चुनाव संचालन समिति उपस्थित रहे।

Spread the love