बुलंदशहर : आज दिनाँक 4 Nov 2023 को सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल आवास विकास डी० एम० रोड पर भारतीय किसान यूनियन भूमिपुत्र की बैठक अमित महाजन व बबीता तंवर के नेतृत्व में कराई गई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा0 धीरेन्द्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री सर्वेश राणा और राष्ट्रीप प्रभारी मुकेश भाटी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गवेन्द्र सिंह भाटी, राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सैकड़ो लोगो को भारतीय किसान यूनियन भूमिपुत्र में जोड़ा गया। जिसमे एडवोकेट आनंद कुमार जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, नीरज वर्मा राष्ट्रीय सचिव युवा मोर्चा, रणधीर यादव प्रदेश सचिव, बलवेन्द्र सिंह प्रदेश सचिव युवा मोर्चा, राजीव प्रदेश उपाध्यक्ष, सुधीर सैनी प्रदेश महामंत्री, सरोज देवी प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा आदि को भारतीय किसान यूनियन भूमिपुत्र में जोड़ा गया।
