बुलंदशहर : में आज दिनांक 05.02.2026 को रघुवर दयाल प्रभु दयाल कन्या इंटर कॉलेज जहांगीराबाद में छात्राओं का विदाई “समारोह आयोजित” किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक गिरीश गर्ग, निदेशक शरद अग्रवाल, संयोजक कुलदीप गर्ग तथा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ शीनू चौधरी अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें उन्होंने अपने सीनियर्स को भावपूर्ण विदाई दी। ऐसे समय यादें, आभार और भविष्य की शुभकामनाएं सम्मिलित होती है, जो आज इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी के सम्मुख दिखाई दी। इस आयोजन में दीक्षा चौधरी को “मिस फेयरवेल” का ताज पहनाया गया, और हिमांशी कुमारी को द्वितीय रनर अप चुना गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। महाविद्यालय के प्रबंधक गिरीश गर्ग ने सभी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सभी छात्राओं ने यहाँ केवल अध्ययन ही नहीं किया वरन् जीवन के मूल्य को शिक्षा के माध्यम से जानने का प्रयास किया है, वही निदेशक शरद अग्रवाल तथा संयोजक कुलदीप गर्ग ने कहा कि यह विदाई समारोह अंत नहीं वरन जीवन की नई शुरुआत है, जहां अपने सपनों को साकार करने का सभी को प्रयास करना होगा। प्राचार्य डॉ शीनू चौधरी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सदैव सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े, क्योंकि ऐसे ही जीवन की नई डोर को थाम कर वे अपने भविष्य को श्रेष्ठ बन सकती हैं। कार्यक्रम की संयोजक मोनालिसा चौधरी रहीं।
रघुवर दयाल प्रभु दयाल कन्या इंटर कॉलेज जहांगीराबाद में छात्राओं का विदाई “समारोह आयोजित” किया गया
