बुलन्दशहर : (SIR) अभियान के अन्तर्गत रविवार की शाम को डिबाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दानपुर के बूथ सं० 221, 222, 223, 224, 225 पर नव मतदाता बनवाने व मतदाता सूची संशोधन कराने का कार्य माननीय विधायक श्री चंद्रपाल सिंह लोधी जी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, BLO एवं BLA 2 के साथ कराया।इसके बाद डिबाई की विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दानपुर मण्डल के ग्राम नारायणपुर बूथ सं० 227, 228, 229, 230 पर नव मतदाता बनवाने व मतदाता सूची संशोधन कराने का कार्य माननीय विधायक श्री चंद्रपाल सिंह लोधी , उप जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार जी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, BLO एवं BLA 2 के साथ कराया।दानपुर मंडल के ग्राम शेखपुर के बूथ नंबर 261, 262, 263 एवं 264 पर पहुंचकर BLO व BLA2 के साथ नव मतदाता बनवाने व मतदाता सूची संशोधन के चल रहे अभियान का निरीक्षण कर उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं का सहयोग प्रदान कराया। इस दौरान माननीय विधायक श्री चंद्रपाल सिंह लोधी जी, शक्ति केंद्र संयोजक श्री पंकज आर्य जी एवं सभी बूथ अध्यक्ष सहित स्थानीय पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
बुलन्दशहर जिले के ब्लॉक दानपुर में मतदाता गहन पुनरीक्षण
