बुलंदशहर : विधानसभा शिकारपुर के ग्राम सुर्खरु में आयोजित सामाजिक समरसता कार्यक्रम के पावन अवसर पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने विधिवत अनावरण किया।- यह अवसर सामाजिक न्याय, समानता और संविधानिक मूल्यों के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।- डॉ. अंबेडकर जी का सम्पूर्ण जीवन शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक समरसता की स्थापना के लिए समर्पित रहा।- उनकी विचारधारा आज भी हमें एक समतामूलक, न्यायपूर्ण और सशक्त भारत के निर्माण की प्रेरणा देती है।- ग्राम सुर्खरु में स्थापित यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों पर चलने, संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश देगी- इस मौके पर जिला अध्यक्ष चोधरी पंकज प्रधान सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का कैबिनेट मंत्री श्री अनिल कुमार ने विधिवत अनावरण किया
