अपना दल एस के जिलाध्यक्ष ने जनपद की सातों विधानसभाओं पर पदाधिकारियों को किया मनोनीत।

पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है जिसमें हर वर्ग के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए: जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी बुलंदशहर पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है जिसमें हर वर्ग के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए उक्त विचार अपना दल एस बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने अपना दल एस बुलंदशहर के जिला कार्यालय सिटी सेंटर जिला पंचायत मॉल बुलंदशहर में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में व्यक्त किए जिला अध्यक्ष ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय स्वस्थ मंत्री भारत सरकार अनुप्रिया पटेल की द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों से भी पार्टी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया इसी क्रम में जनपद बुलन्दशहर की सातों विधान सभा क्षेत्रों में पार्टी की जिला स्तरीय पदाधिकारी की नियुक्ति की जिसमें उन्हें जोन स्तर तक के पदाधिकारियों की नियुक्ति एक सप्ताह में करने के निर्देश दिए विधान सभा क्षेत्रों में निम्न जिला स्तरीय पदाधिकारी की नियुक्ति की गई 64 सिकंद्राबाद संगीता तोमर जिला महासचिव 65 बुलंदशहर खालिक अंसारी जिला महासचिव 66 स्याना मोहित शर्मा जिला उपाध्यक्ष 67 अनूपशहर हामिद अली सैफी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच 68 डिवाई नीरज शर्मा जिला उपाध्यक्ष 69 शिकारपुर पुरुषोत्तम सैन जिला उपाध्यक्ष 70 खुर्जा भूप सिंह प्रधान जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति मंच, बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी तथा संचालन जिला महासचिवखालिक अंसारी ने किया।बैठक में राजकुमार भुर्जी जिला अध्यक्ष अपना दल एस बुलंदशहर एडवोकेट सरदार रमनदीप सिंह जिला उपाध्यक्ष मोहित शर्मा जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सैन खालिक अंसारी जिला महासचिव हामिद अली सैफी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच गोपाल शर्मा जिला अध्यक्ष बौद्धिक मंच राजीव अग्रवाल जिला अध्यक्ष चिकित्सा मंच धर्मेन्द्र चौहान जिला अध्यक्ष किसान मंच गंगाशरण चौहान जिला अध्यक्ष शिक्षक मंच डॉ राम सिंह विधान सभा अध्यक्ष खुर्जा प्रेमपाल जाटव विधान सभा महासचिव ठाकुर अमर सिंह विधान सभा उपाध्यक्ष प्रतीक भारद्वाज जिला उपाध्यक्ष युवा मंच अजय चौहान जितेंद्र चौहान कुशल गुर्जर चांद सिद्दकी श्यौराज गौतम तेजपाल सागर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *