बुलंदशहर : मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत जिले भर में प्रत्येक मतदान बूथ पर विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ना, त्रुटियों का संशोधन करना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाना रहा।इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर के हरी एनक्लेव में स्थित बूथ संख्या 215 पर पहुंचकर मतदाताओं से घर-घर संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने पात्र नागरिकों को फॉर्म-6 का वितरण कर उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया तथा अभियान को गति प्रदान की।जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने मतदाताओं से अपील की कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मताधिकार का उपयोग सुनिश्चित करे और समय रहते आवश्यक प्रपत्र भरकर जमा करे।जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने बताया कि“मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है। भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है कि कोई भी योग्य मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। इसी भावना के साथ कार्यकर्ता घर-घर जाकर फॉर्म-6 एवं 7 व अन्य संबंधित का वितरण कर रहे हैं और लोगों को जागरूक कर रहे हैं।”इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष पुनीत ठाकुर,सूरज सिंह, भाजपा नेता मनीष ठाकुर अमित भारद्वाज विशाल भारद्वाज, कल्पना वर्मा,कुलदीप चौधरी, अभिनव वर्मा,जितेंद्र शर्मा पार्टी के पदाधिकारी, बूथ कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अभियान के प्रति क्षेत्रवासियों में उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहयोग प्रदान किया।
मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जिले भर में भाजपा द्वारा तीन दिवसीय विशेष अभियान सफलतापूर्वक संचालित
