औरंगाबाद : बुलंदशहर समाजवादी विचारों के प्रखर समर्थक लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता स्व राजाराम कसाना की सत्रहवीं पुन्य तिथि धूमधाम से मनाई गई।हवन करके श्रृद्धांजलि सभा हुई। विशाल भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया।गांव मनियां टीकरी स्थित समाधी स्थल पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हवन किया गया। जिसमें उनके पुत्र पूर्व जिला पंचायत सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता एवं साईं कांवेंट स्कूल खानपुर के चेयरमैन अशोक कसाना मुख्य यजमान रहे। परिजनों सहित सैकड़ों लोगों ने अपनी आहूतियां दीं। पूजा अर्चना पंडित राजकुमार अवस्थी ने संपन्न कराई। तत्पश्चात कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कन्याओं की पूजा कर उन्हें भोजन कराया गया और उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।श्रृद्धांजलि सभा में गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया गया।विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा डीके शर्मा,सी ओ स्याना प्रखर पांडेय, खानपुर थाना प्रभारी संदीप मलिक एडवोकेट रामरिख सिंह खनौदा हरियाणा से पधारे गोपाल तंवर, आदि सैकड़ों गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अशोक कसाना ने आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
राजाराम कसाना की सत्रहवीं पुन्य तिथि पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन श्रृद्धांजलि सभा में उमड़ा गणमान्य लोगों का जमावड़ा
