औरंगाबाद : बुलंदशहर जनपद बुलंदशहर के उदीयमान होनहार प्रतिभाशाली क्रिकेटर प्रोफेसर भीष्म सिंह ने एक बार फिर से जिले का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है। प्रोफेसर भीष्म सिंह को भारत की विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम का चयनकर्ता बनाया गया है। उनके साथ सात सदस्यीय टीम है जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरविंदर सिंह के साथ साथ बीसीसीआई के चयनकर्ता भी शामिल हैं। प्रोफेसर सिंह भारत की विश्वविद्यालय टीम का चयन करेंगे जो दिसंबर में आस्ट्रेलिया का दौरा करेगी।विदित हो कि प्रोफेसर भीष्म सिंह अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में शारीरिक शिक्षा एवं खेल कूद विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं और उनके नेतृत्व में महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने देश विदेश में क्षेत्र का नाम रोशन किया है।प्रोफेसर भीष्म सिंह के चयनकर्ता बनने से जिले के खिलाड़ियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। और उनमें खुशी और उत्साह का माहौल है।वेटृेंस टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी सुखदेव शर्मा, अरुण गुप्ता मुनीश गिरी दानवीर सिंह लोकेंद्र चौधरी नीरज शर्मा हिमांशु तौमर आदि ने प्रोफेसर भीष्म सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। और उनके चयन पर खुशी का इजहार किया।
प्रोफेसर भीष्म सिंह बने भारतीय विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम के चयनकर्ता किया जनपद बुलंदशहर का नाम रोशन जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों में दौड़ी हर्ष की लहर
