अनूपशहर : में “खार की जमीन” से संबंधित मामला बुलंदशहर के ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार सिंह की 25.9 बीघा जमीन से जुड़ा है। जिसे एसडीएम कोर्ट ने सरकारी घोषित कर दिया था। यह फैसला एकतरफा कार्रवाई और राजनीतिक साजिश का नतीजा है। जिसका आरोप अतुल कुमार सिंह ने लगाया है। इस जमीन को सरकारी घोषित करने के आदेश के बाद अपर आयुक्त कोर्ट ने उस पर रोक लगा दी है। मामला अनूपशहर बांगर (गंगा नगर कॉलोनी) स्थित 25.9 बीघा जमीन को एसडीएम कोर्ट ने ‘खार’ की भूमि बताकर सरकारी खाते में दर्ज करने का आदेश दिया था। जबकि आपको बता दें कि खार की जमीन सन 1940 के आसपास अंग्रेजों ने किसानों को दे दी थी। तब से खार खत्म हो गया था। इस जमीन को अतुल कुमार सिंह ने एक महिला से खरीदा था। उससे पहले महिला ने भी किसी से खरीदा था उसके बाद से ही यह जमीन अतुल कुमार सिंह के नाम है। राजनीतिक द्वेष के चलते अनूपशहर के विधायक संजय शर्मा ने इसकी शिकायत की हालांकि राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा है कि अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र से अतुल कुमार सिंह भाजपा से टिकट मांग रहे हैं और 2027 की तैयारी भी कर रहे हैं। इसी बात से चिढ़ कर अनूपशहर के विधायक संजय शर्मा ने उनकी इस जमीन को खार की जमीन बताकर शिकायत की। जबकि इस जमीन के आसपास प्लाटिंग दूसरे प्रॉपर्टी डीलरों ने की है। उनसे वहां के विधायक कोई आपत्ति नहीं जता रहे हैं। विधायक को आपत्ति सिर्फ अतुल कुमार सिंह और उनके नाम जो जमीन है उसी से है। हो सकता है अतुल कुमार सिंह भाजपा से दावेदारी ना करें तो यह मामला निपट भी जाए। लेकिन अतुल कुमार सिंह काफी पुराने नेता हैं और भाजपा के सम्मानित सदस्य भी हैं और अनूपशहर के भाजपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख भी हैं।ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार सिंह का आरोप है कि इस फैसले में उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया और राजनीतिक दबाव में कार्रवाई की गई।अपर आयुक्त कोर्ट ने एसडीएम कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है।अतुल कुमार सिंह का दावा है कि उन्होंने कॉलोनी विकसित करने के लिए नगर पालिका से नक्शा स्वीकृत कराया था। जिसे नगर पालिका के अधिकारियों ने सभी जांच-पड़ताल के बाद ही मंजूरी दी थी। अनूप शहर में क्या यूनिवर्सिटी भी खार की जमीन में है। अगर है तो क्या उस पर भी भाजपा का पीला पंजा चलेगा। भाजपा विकास कराने से तो गई, जो जमीन लेकर अपने घर बनाए हैं अब क्या वह गिराए जाएंगे।
26 बीघा जमीन को लेकर भाजपा विधायक और ब्लॉक प्रमुख आमने-सामने
