डिबाई में जर्जर सडकों की मरम्मत को 5.43 करोड़ स्वीकृत, विधायक ने कराए 11 संपर्क मार्गो के लिए फंड मंजूरी

डिबाई : विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत और नवनिर्माण के लिए उत्तर प्रदेश शासन से 5 करोड़ 43 लाख 1 हजार रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। इन कार्यों को दिसंबर माह से शुरू किया जाएगा।भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी ने विधानसभा क्षेत्र के 11 क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों के निर्माण कार्य हेतु यह राशि स्वीकृत कराई है। जनता ने इस पहल पर खुशी व्यक्त करते हुए विधायक का आभार जताया है।स्वीकृत परियोजनाओं में जरगवां में मनजीत सिंह लोधी तिराहे से स्टेट बैंक की ओर 200 मीटर, फौजी चौराहे से रामघाट की ओर 200 मीटर और फौजी चौराहे से पेट्रोल पंप की ओर 100 मीटर आरसीसी रोड निर्माण शामिल है। इन कार्यों के लिए 123.87 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।कर्णवास में किमी 5 में 3×5 आरसीसी लघु सेतु निर्माण कार्य हेतु 158.50 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। गालिमपुर उमरारा संपर्क मार्ग के क्षतिग्रस्त निर्माण के लिए 126.72 लाख रुपए और घुसराना गेल संपर्क मार्ग के 2 किलोमीटर क्षतिग्रस्त निर्माण कार्य के लिए 113.16 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है।इसके अतिरिक्त, गुसराना गेल से नगला जयरामपुर जी राजपुर संपर्क मार्ग के लिए 35.05 लाख रुपए, अलीगढ़ रामघाट कल्याण मार्ग से गंगागढ़ मौनीपुरा के मरम्मत कार्य के लिए 7.39 लाख रुपए और सकूरगंज की कोठी गालिमपुर संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत के लिए 7.94 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।बेलौन धर्मपुर मार्ग विजयनगरिया बंबे की पटरी से नगला शास्त्री नगर संपर्क मार्ग के लिए 11.23 लाख रुपए, सराय किशन मोहल्ला से डिबाई ब्लॉक संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत के लिए 10.54 लाख रुपए और कसेर स्टेशन से चिल्मापुर उमरारी संपर्क मार्ग के मरम्मत कार्य हेतु 12.32 लाख रुपए भी मंजूर किए गए हैं।रामपुर बझैड़ा जरगवां संपर्क मार्ग पर धारकपुर रजवाहे की क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण कार्य के लिए 37.29 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। इन सभी कार्यों का निर्माण दिसंबर माह से शुरू होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *