सरदार बल्लभ भाई पटेल की150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशाल राष्ट्रीय एकता पदयात्रा में उमड़ा जन सैलाव

मुख्य अतिथि राजू भैया ने अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

डिबाई : बुलंदशहर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के शुभ अवसर पर रविवार को डिबाई शहर में भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा अवंतीबाई लोधी भीमपुर दौराहे से शुभारंभ हुई जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व एटा के भाजपा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुरू की गई।यह पदयात्रा भीमपुर दोराहे से चलकर शहर में भ्रमण करने के बाद कुबेर इंटर कॉलेज डिबाई में सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिकारपुर पूर्व भाजपा विधायक मुंशीलाल ने कहा है कि सरदार वल्लभभाई पटेल देश की एकता और अखंडता के वास्तुकार थे उन्होंने आजादी के बाद सैकड़ो रियासतों को भारत में विलय कराकर राष्ट्र को एक नई मजबूती दी थी देश के युवाओं को सरदार पटेल के जीवन के प्रेरणा लेकर राष्ट्र के निर्माण में योगदान देना चाहिए। भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी ने कहा सरदार वल्लभभाई पटेल जिन्हें भारत के लौह पुरुष के रूप में जाना जाता था। सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन व प्रकाश डाला।इस राष्ट्रीय एकता पदयात्रा में एनसीसी व स्कूली बच्चे बुजुर्ग युवा महिलाएं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया है यह पदयात्रा अपने आप में एक ऐतिहासिक रही। इस पदयात्रा में पूरा शहर भारत माता की जय सरदार वल्लभ भाई पटेल अमर रहे जय श्री राम के नारें व राजू भैया नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के नारों से गूंज रहा था।पदयात्रा में राजवीर सिंह राजू भैया के साथ भाजपा सांसद डॉक्टर भोला सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान बसंत त्यागी भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी देवेंद्र सिंह लोधी विधायक पूर्व विधायक राम सिंह लोधी मुंशीलाल गौतम विधायक पूर्व मंत्री हितेश कुमारी राजीव कुमार लोधी पूर्व मंत्री पूर्व जिला भाजपा नेता सत्यवीर सिंह यादव ब्लॉक प्रमुख पति अनार सिंह लोधी डिबाई ब्लॉक प्रमुख आनन्द लोधी दानपुर नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कुमार किताब सिंह यादव युवा भाजपा कार्यकर्ता अजब सिहं लोधी राहुल लोधी भोला भैया रविंद्र कुमार उर्फ डैनी मयंक वाष्र्णेय रूपेन्द्र विनेश लोधी हुकुम सिंह जाटव पवन लोधी राजवीर सिंह एडवोकेट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *