बुलंदशहर : में आज भाजपा नगर कार्यालय पर महाराजा अग्रसेन मंडल अध्यक्ष बिल्लू पंडित की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में आगामी 18 नवंबर 2025 को होने वाली बुलंदशहर विधानसभा पदयात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक का संचालन मंडल महामंत्री हिमांशु तोमर द्वारा किया गया।इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष आकाश पंडित, प्रतीक शर्मा, संस्कार वर्मा, शैंकी शर्मा, तरुण पालीवाल, मंडल महामंत्री मोहित सक्सेना, मंडल मंत्रीगण, मंडल कोषाध्यक्ष दीपांशु गुप्ता, मीडिया प्रभारी पंकज उपाध्याय, सोशल मीडिया प्रभारी श्मोहित राजपूत तथा आईटी संयोजक श्रवण कुमार उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त सभी मोर्चों के अध्यक्ष व उनकी टीमें, सभासद गण, शक्तिकेंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता भी बैठक में शामिल हुए।बैठक में पदयात्रा को सफल बनाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव साझा किए एवं टीम भावना के साथ अधिक से अधिक सहभागिता का संकल्प लिया।
महाराजा अग्रसेन मंडल अध्यक्ष बिल्लू पंडित की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया