ए एस पी रिजुल कुमार ने मिशन शक्ति अभियान का किया निरीक्षण किया जागरूक दिये आत्मरक्षार्थ टिप्स

औरंगाबाद : बुलंदशहर सहायक पुलिस अधीक्षक रिजुल कुमार ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय लखावटी में औचक निरीक्षण किया। मिशन शक्ति अभियान चलाया और बालिकाओं को आत्मरक्षार्थ टिप्स दिए।मिशन शक्ति टीम के साथ विद्यालय पहुंचे रिजुल कुमार ने बालिकाओं से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होने कहा कि अपने अधिकारों और सम्मान के लिए आगे आना चाहिए। निःसंकोच होकर अपने गुरुजनों अभिभावकों और माता पिता को अपने साथ होने वाली हर छोटी-बड़ी बात को निडर होकर शेयर करें। उनकी सलाह पर अमल करें और अनावश्यक बातों से बचते हुए अपनी शिक्षा पूरी कर अपना भविष्य सुरक्षित और सुखद बनायें।रिजुल कुमार ने बालिकाओं को गुड टच बैड टच साइबर फ्राड और उनसे बचाव हेतु टिप्स दिए। साथ ही उन्होने आत्म रक्षा हेतु विभिन्न उपायों की जानकारी दी।मिशन शक्ति अभियान संयोजिका उप निरीक्षक खुश्बू राजपूत ने बालिकाओं को सभी महत्वपूर्ण हैल्पलाइनों की जानकारी दी और उनके उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बालिकाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों को भी बताया।इस अवसर पर वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेश कुमार भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या ने आगंतुक अतिथियों को जागरूकता अभियान चलाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *