बुलंदशहर : में आज मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला कार्यालय पर बुलंदशहर विधानसभा की कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया।कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री विकास चौहान एवं सदर विधायक श्री प्रदीप चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आनंद चौधरी द्वारा किया गया।जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि —“मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण संगठन का अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। यह केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं बल्कि लोकतंत्र को सशक्त करने का कार्य है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ की मतदाता सूची का गहराई से अध्ययन कर नए मतदाताओं को जोड़ना, छूटे हुए नामों को शामिल कराना और स्थानांतरण या विलोपन की त्रुटियों को सुधारना चाहिए। भाजपा का कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उन्हें मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करे और संगठन के प्रति विश्वास मजबूत करे।”सदर विधायक श्री प्रदीप चौधरी ने कहा कि —“मतदाता सूची का शुद्धिकरण आगामी चुनावों की तैयारी की आधारशिला है। प्रत्येक कार्यकर्ता को यह संकल्प लेना चाहिए कि उसके बूथ पर एक भी पात्र नागरिक का नाम सूची से न छूटे। भाजपा का कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक पहुँचने का माध्यम है। यह अभियान जनता से सीधा जुड़ाव बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का अवसर है।बैठक में भावतोष गुर्जर, जिला महामंत्री अजय त्यागी, हितेश गर्ग शंभू सिंह राघव, सुंदर सिंह तेवतिया, मंडल अध्यक्ष भीष्म सिसोदिया बिल्लू पंडित सिंह केपी सिंह,अभिनव वर्मा,कल्पना वर्मा,पूजा गुप्ता, सभासद योगेश गुप्ता सुखदेव शर्मा अजय कुमार, त्रिभुवन सिंह, अनिल चौधरी, अशोक चौधरी ,मंडल महामंत्री हिमांशु तोमर ,संस्कार वर्मा, प्रतीक शर्मा, पालीवाल, मंडल प्रभारी, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, तथा अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, कार्यों का विभाजन और समयबद्ध लक्ष्य निर्धारण पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
भाजपा जिला कार्यालय पर मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत बुलंदशहर विधानसभा कार्यशाला का सफल आयोजन
