- भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने पर प्रदर्शन कर लगाई न्याय की गुहार
- पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
औरंगाबाद (राजेन्द्र अग्रवाल) : भारतीय किसान यूनियन एकता (फौजी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सज्जन सिंह के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को थाने पहुंच कर थाना पुलिस से विवाहिता ज्योति और उसके दो बच्चों को इंसाफ दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि ककोड़ थाना अंतर्गत ग्राम बीछट सुजानपुर निवासी राकेश भाटी की पुत्री ज्योति का विवाह पांच मई 2011को औरंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बालका निवासी धीरज सिंह के पुत्र यशपाल सिंह के साथ हुई थी। ज्योति के एक पुत्र देवांश और एक बेटी देवांशी है। लगभग चार महीने पहले यशपाल ने ज्योति को बुरी तरह मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से ज्योति अपने दोनों बच्चों के साथ मायके में ही रह रही है। पत्नी को घर से निकाल देने के बाद यशपाल एक दूसरी औरत को गांव ले आया और उसके साथ रहने लगा।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से ज्योति और उसके बच्चों को उनका अधिकार दिलाने और उसके पति के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। ज्योति अपने दोनों बच्चों के साथ थाने पर मौजूद रही।
थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
प्रदर्शनकारियों में सज्जन सिंह के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामनरेश शास्त्री, संगठन मंत्री सुशील फौजी प्रवक्ता भूरा पंडित सचिव राकेश त्यागी, ब्रजेश राणा, सोनू ठाकुर आदि शामिल रहे।
Разрешение на строительство — это публичный документ, выписываемый уполномоченными структурами государственного аппарата или территориального самоуправления, который предоставляет начать строительство или осуществление строительного процесса.
Получение разрешения на строительство утверждает нормативные положения и требования к возведению, включая дозволенные разновидности работ, приемлемые материалы и подходы, а также включает строительные инструкции и пакеты охраны. Получение разрешения на строительный процесс является необходимым документов для строительной сферы.