भाजपा और चुनाव आयोग का गठजोड़ लोकतंत्र के लिए खतरा
बुलंदशहर : जिला कांग्रेस कमेटी बुलंदशहर द्वारा “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में डीएवी कॉलेज परिसर पर “वोट चोर गद्दी छोड़” व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में भाग ले रहे युवाओं, छात्रों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक लोकतंत्र की रक्षा तथा पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की मांग के समर्थन में अपने हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में मतदान की पवित्रता और जनता की आवाज़ की ताकत के प्रति जागरूकता फैलाना था। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान ने कहा कि जनता का मत ही लोकतंत्र की असली ताकत है, और जो लोग वोट चोरी कर सत्ता में बने रहना चाहते हैं, उन्हें जनता जल्द ही जवाब देगी। उन्होंने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक वोट चोरी के खिलाफ है और निष्पक्ष चुनाव चाहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर मोर्चे पर युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों को ठगा है।हस्ताक्षर अभियान को संबोधित करते हुए कोषाध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, मिंटू चौधरी, प्रशांत बाल्मिकी, देवेंद्र शर्मा और मनोज शर्मा ने कहा कि अब जनता बदलाव के मूड में है और कांग्रेस पार्टी ही देश को सच्चे लोकतांत्रिक रास्ते पर ले जा सकती है। भाजपा और चुनाव आयोग का गठजोड़ लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।वरिष्ठ नेता महेश शास्त्री, नईम मंसूरी और आदर्शदेव शर्मा ने कहा कि भाजपा के खिलाफ सिर्फ कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है। देश और संविधान बचाने की लड़ाई में लोगों का उत्साहपूर्वक सहयोग मिल रहा है। कांग्रेस द्वारा चलाए गए हस्ताक्षर अभियान को शहर के युवाओं से भारी समर्थन मिला और यह संदेश दिया गया कि बुलंदशहर की जनता अब वोट चोरी बर्दाश्त नहीं करेगी।इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, नरेंद्र चौधरी, महेश शास्त्री, सुभाष गांधी, प्रशांत बाल्मिकी, मनीष चतुर्वेदी, नईम मंसूरी, साजिद गाजी, मिंटू चौधरी, अरफात अली, देशदीपक भारद्वाज, सचिन वशिष्ठ, मुकेश रजक, आशु कुरैशी, देवेंद्र शर्मा, कुंवर आदिल, कुंवर लुकमान, हाफिज जीशान, रहमत अली, नरेश शर्मा टीटी, आदर्श देव शर्मा, मनोज शर्मा एड, साहिल खान, अब्दुल रहमान, भूमिका, निशा, शिवम, अनिल महाराज, भूमिका, निशा, प्रज्ञा, अर्शी आदि मौजूद रहे।