असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय और अधर्म पर धर्म की विजय ही जीवन का वास्तविक संदेष है

बुलंदशहर : में आज़ाद पब्लिक स्कूल, बुलन्दषहर में आज हर्षोल्लास के साथ विजय दषमी का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष श्री शारिक आज़ाद द््वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्या षिल्पी सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ अर्पित कर किया। विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण को उत्सवमय बना दिया। कठपुतली नृृत्यसहित अन्य मनोहारी प्रस्तुतियों ने दर्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मचं से छात्रों ने मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के आदर्षो तथा सत्य और धर्म की महत्ता का संदेष अपने अभिनय और प्रस्तुति द््वारा किया। आयोजन का मुख्य आकर्षण रावण दहन रहा। अध्यक्ष श्री शारिक आज़ाद ने धनुष पर संधान कर तीर चलाया और रावण का दहन किया। पुतले के अग्नि में समाते ही संपूर्ण प्रांगण ‘‘सत्य की विजय’’ के उद््घोष से गूँज उठा। कार्यक्रम का समापन उल्लास और उमंग के साथ हुआ। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का साधन सिद्ध हुआ बल्कि विद््यार्थियों तथा उपस्थित जनसमूह के जीवन में सदगुणों के पथ पर चलने की प्रेरणा भी प्रदान कर गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *