बुलंदशहर : आज लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त आज भाजपा प्रत्याशी सांसद डॉ भोला सिंह ने तूफानी जनसंपर्क करते हुए बुलंदशहर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम नवादा, जश्नावली, इमलिया ,कुदेना, हसनपुर,टांडा आवास विकास, नयागांव, दौलतगढ़, रामपुर ,मोहन कुटी,नंगला इब्राहिमपुर, बेसदुआ, फतेहपुर ,ज्ञान लोक, चांदपुर फाटक, क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट की अपील करी।इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर भोला सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबके विश्वास से कम कर रही है आज बुलंदशहर लोकसभा में मेडिकल कॉलेज देने का काम पासपोर्ट ऑफिस लाने का काम सीएनजी पीएनजी लाइन बिछाने का काम सड़कों में हाईवे का देने का काम भारतीय जनता पार्टी की योगी मोदी सरकार ने किया है पिछले 10 साल में कई ऐसे विकास हुए हैं जिससे जनता को सीधा लाभ पहुंचा है आगे भी हम इस विकास के पहिए को रुकने नहीं देंगे बुलंदशहर लोकसभा को विकसित समृद्ध और खुशहाल बनाने के लिए मैं निरंतर काम करता रहूंगा।विधानसभा संयोजक जयप्रकाश शर्मा ने बताया योगी मोदी जी द्वारा केंद्र में प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आज सबको लाभ पहुंच रहा है आज हमारे बुलंदशहर में व्यापारी आसानी से अपना व्यापार कर सकता है सबको सुरक्षा मिल रही है और भ्रष्टाचार पर सीधा प्रहार हो रहा है आज सभी जनमानस के काम बिना भ्रष्टाचार के आसानी से होते जा रहे हैं इसलिए भाजपा के पक्ष में वोट देकर सांसद भोला सिंह जी को तीसरी बार प्रचंड जीत के साथ विजई बनाएं।जनसंपर्क में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप चौधरी ललित सिंह, गौरव मित्तल , अभिनव वर्मा, आदेश चौधरी, रघु चौधरी, मोहित मावी, लोकेश लोधी, सतीश प्रधान संतराम प्रधान ,लोकी प्रधान धर्मेंद्र चौधरी विशू सिंह प्रधान, आदि प्रमुख रूप से रहे।

Spread the love