बुलंदशहर : 29.5.25 किसानों के मसीहा पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 38 में पुण्यतिथि पर भूड़ चौराहे पर स्थित स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के प्रतिमा स्थल हवन यज्ञ करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई और एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पंकज प्रधान ने कहा स्व चौधरी चरण सिंह जी ने किसान हित में अनेक कार्य करके किसानों के दिलों पर हमेशा राज किया है ।उन्होंने किसानों के हित में बड़ी बड़ी लड़ाई लड़ी और किसानों को उनका जमीन का हक दिलाया।किसान हित में हमेशा सरकारों के खिलाफ अपनी धमक रखते थे, उनके द्वारा किसान हित में किए गए कार्यों से,ही आज देश का किसान खुशहाली के रास्ते पर अग्रसर हैं,,आज हवन यज्ञ श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष पंकज प्रधान, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नीशु चौधरी, अंजु मुस्कान,प्रदेश महासचिव अरुण चौधरी प्रदेश सचिव सुनील चरोरा , राजीव चौधरी हरेंद्र पप्पू नेता,डॉ कुंवरवीर सिंह मुकेश प्रमुख, सतवीर सिंह दीवान, गजेंद्र तेवतिया मनुराज ,ओमवीर मलिक उत्तम चौधरी विकास सिंह अर्जुन चौधरी रोहित रावत गवेंद्र सिंह प्रहलाद सिंह मुकेश लोर, योगेन्द्र लोधी सतीश,विकास तेवतिया, योगेश शर्मा मुकेश, देश राज अश्वनी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
किसानों के मसीहा पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई
