बुलन्दशहर : जनपद में व्यापारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न व्यापारी संगठनों, सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन, व्यापार मंडल तथा औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। व्यापारियों ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था, रात्रि गश्त, सीसीटीवी निगरानी तथा यातायात प्रबंधन से संबंधित मुद्दे उठाए। एसएसपी ने सभी समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान का आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी यातायात पूर्णिमा सिंह तथा यातायात निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।एसएसपी ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से भी अपील की कि किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।बैठक सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई और व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की।
एसएसपी द्वारा व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक आयोजित की गई
