ग्राम पंचायत सिंघावली (मेरठ) में किसान जागृति यात्रा का भव्य स्वागत और रोड शो

बुलंदशहर : ग्राम पंचायत सिंघावली (मेरठ) स्थित भारतीय किसान यूनियन (आज़ाद) के राष्ट्रीय मुख्यालय पर “किसान जागृति यात्रा – कन्याकुमारी से कश्मीर” के स्वागत में एक भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह से ही आसपास के गांवों से किसान, युवा, महिलाएं और क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पहुंचने लगे। पूरे क्षेत्र में उत्साह और जोश का माहौल रहा। कार्यक्रम से पहले शोभापुर बाईपास से राष्ट्रीय मुख्यालय तक एक विशाल रोड शो निकाला गया। इसमें सैकड़ों ट्रैक्टर, कारें और दोपहिया वाहन शामिल रहे। रास्ते में कई जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। किसानों के हाथों में संगठन के झंडे और अपने अधिकारों से जुड़ी तख्तियां थीं। पूरे मार्ग में किसान एकता के नारे गूंजते रहे। यह रोड शो किसानों की एकता, जागरूकता और संगठन की मजबूती का प्रतीक बना कार्यक्रम का नेतृत्व इंजीनियर शादाब चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा), भारतीय किसान यूनियन (आजाद) ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि किसान जागृति यात्रा का उद्देश्य देश के हर गांव तक किसानों की आवाज़ पहुंचाना है। उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी और किसानों के सम्मान की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि किसान अब पूरी तरह जागरूक और संगठित है तथा अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान 6 महीने पहले बागपत में हुई ऐतिहासिक किसान पंचायत की चर्चित तस्वीर का पेंसिल स्केच भेंट किया गया। उस पंचायत के दौरान तेज बारिश में भी किसानों का उत्साह कम नहीं हुआ था। उसी समय इंजीनियर शादाब चौधरी ने अपने छाते से जगजीत सिंह डल्लेवाल को सम्मानपूर्वक ढका था। छाते के नीचे खड़े दोनों नेताओं की वह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हुई थी। आज उसी तस्वीर का कलात्मक स्केच भेंट किया गया, जिसे देखकर उपस्थित लोगों ने तालियों से स्वागत किया कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे, चौधरी नितिन बालियान (राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंजीनियर शादाब चौधरी (राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा), इकरार तोमर (राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव), इरशाद प्रधान (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), मेराज राव (राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी), प्रवक्ता आसिफ पुंडीर, और गुड्डू सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान साथी ग्राम सिंघावली, मुरलीपुर, लखवाया और आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।यह आयोजन किसानों की एकजुटता और संगठन की मजबूती का स्पष्ट प्रमाण है। किसान जागृति यात्रा का यह पड़ाव किसानों के जोश, अनुशासन और जनसमर्थन का उदाहरण बना। कार्यक्रम ने साफ संदेश दिया कि किसान संगठित हैं, जागरूक हैं और अपने अधिकारों की लड़ाई शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से जारी रखेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *