पॉटरी क्षेत्र में हाल ही में उत्पन्न हुई परिस्थितियों के संबंध में एवं उद्यमियों की विभिन्न मॉंगों के विषय खुर्जा विधायक के आवास पर बैठक हुई

बुलंदशहर : में खुर्जा पॉटरी क्षेत्र में हाल ही में उत्पन्न हुई परिस्थितियों के संबंध में एवं उद्यमियों की विभिन्न मॉंगों के विषय में Adani Gas Limited Gujrat एवं Faridabad के वरिष्ठ अधिकारियों का खुर्जा स्थित खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह के आवास पर आना हुआ जिनमें Adani Gas Limited Ahamdabad के Vice President व Regional Head श्री बीरेन पटेल जी, Adani Gas Limited Ahamdabad के Associate Vice President श्री माज अप्याया जी एवं Adani Gas Limited Faridabad के General Manager श्री विनीत अग्रवाल जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, जिनके साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई….हमारे द्वारा बैठक में अधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा गया कि किसी भी निरीक्षण प्रक्रिया के दौरान उद्योगपतियों पर अनावश्यक दबाव न डाला जाए।साथ ही खुर्जा पॉटरी उद्यमियों के हितों की सुरक्षा हेतु निम्नलिखित सुधारात्मक कदम उठाए जाने के लिए Adani Gas Limited के अधिकारियों से वार्ता की गई —🔹 गैस मीटर/चेक मीटर को इकाइयों के बाहर स्थापित किया जाए, जिसके लिए अधिकारियों ने अपनी पूर्ण सहमति भी दे दी है। 🔹 निरीक्षण पूर्ण पारदर्शिता एवं पूर्व सूचना के साथ किए जाएँ।🔹 सामान्य परिस्थितियों में औद्योगिक परिसरों में पुलिस की अनावश्यक उपस्थिति से बचा जाए।🔹 गैस आपूर्ति की अनियमितता को प्राथमिकता से दूर किया जाए एवं।🔹 खुर्जा में भी गैस का रेट सिकंदराबाद के रेट के बराबर किया जाए जिसपर उन्होंने विचार करने का पूर्ण आश्वासन दिया है।🔹 औद्योगिक हितों को ध्यान में रखते हुए समन्वय आधारित व्यवस्था विकसित की जाए।अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि उद्योग जगत की चिंताओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा तथा प्रक्रियाओं को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाया जाएगा….ज्ञातव्य है कि हाल ही में खुर्जा की एक पॉटरी इकाई में अडानी गैस के अधिकारियों द्वारा चैकिंग के दौरान खुर्जा के एक प्रसिद्ध पॉटरी उद्यमी का ह्रदयाघात के कारण दुखद निधन हो गया था जिससे क्षेत्र के पॉटरी उद्यमियों में काफी रोष था एवं अपनी कुछ मांगों को लेकर उद्यमियों नें हमें ज्ञापन भी दिया था….मैं खुरजा के प्रत्येक उद्यमी, श्रमिक और नागरिक को विश्वास दिलाती हूँ कि उनके सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए मैं सदैव प्रतिबद्ध रहूँगी….

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *