मनरेगा बचाने के लिए कांग्रेस ने निकाली यात्रा, राम नाम का सहारा लेकर मजदूरों को खत्म कर रही भाजपा
बुलंदशहर : कांग्रेस के देशव्यापी मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत शुक्रवार को बुलंदशहर में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित मनरेगा बचाओ यात्रा का शुभारंभ ठंडी प्याऊ मामन खुर्द से हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, मजदूरों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। देशभक्ति गीतों और “गांव-गांव का एक ही नारा, मनरेगा है अधिकार हमारा”, “मनरेगा में हम काम करेंगे, नहीं तो हम संग्राम करेंगे” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कांग्रेसियों ने पदयात्रा कर गांव हात्माबाद, नीमखेड़ा में नुक्कड़ सभा को संबोधित कर मोदी सरकार पर गरीब, मजदूर विरोधी होने का आरोप लगाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में निकली इस यात्रा का शुभारंभ यात्रा समन्वयक विशाल वशिष्ठ, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी ने झंडा दिखाकर किया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलन.
