श्री द्वादशमहालिंगेश्वर सिद्धमहापीठ में विगत वर्षों की भांति दिव्य अभिमंत्रित रूद्राक्षों का निशुल्क वितरण किया जाएगा

बुलंदशहर : में 15 फरवरी दिन रविवार को शिवरात्रि के महापर्व पर श्री द्वादशमहालिंगेश्वर सिद्धमहापीठ में विगत वर्षों की भांति दिव्य अभिमंत्रित रूद्राक्षों का निशुल्क वितरण किया जाएगा इसका समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा ।इस दिव्य आयोजन को सफल बनाने हेतु आचार्य मनजीत धर्मध्वज के सानिध्य में सिद्ध महापीठ पर सेवादारों और व्यवस्थापकों की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें महाशिवरात्रि के महापर्व पर किसी भी कांवरती एवं श्रद्धालु को जलाभिषेक में कोई परेशानी न हो एवं सफाई की समुचित व्यवस्था रहे एवं बच्चे,बुजुर्गों को कोई असुविधा न हो एवं भंडारे ,टेंट एवं ,जल ,फल एवं प्रसाद वितरण हेतु सभी सेवादारों को जिम्मेदारी वितरित की गई । इस अवसर पर संजू पंडित,शीलू ठाकुर,भानुप्रताप सिंह,पंडित भोला जोशी ,चंद्रशेखर गडकोटी, राहुल जोशी,निकिता,छोटी,कुणाल,सुनीता आदि सेवादार उपस्थिति रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *