बुलंदशहर : में आई0पी0 कॉलिज, बुलन्दशहर के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा वैज्ञानिक व्याख्यान एवं शोध कैरियर मार्गदर्शन पर एक सेमिनार, सेमिनार हॉल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महाविद्यालय के पूर्व छात्र एवं सी0एस0आई0आर0- राष्ट्रीय पर्यावरण अभियंत्रिकी अनुुसंधान संस्थान, (NEERI) नागपुर में प्रधान वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत डॉ0 लाल सिंह रहें। कार्यक्रम में महाविद्यालय की उप-प्राचार्या प्रो0 पूनम पालीवाल ने डॉ0 लाल सिंह का उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को वैज्ञानिक बनकर पर्यावरण के क्षेत्र में शोध के लिए प्रेरित किया।
वैज्ञानिक व्याख्यान एवं शोध कैरियर मार्गदर्शन पर एक सेमिनार, सेमिनार हॉल में आयोजित हुआ
