रतनपुर में विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पांच सुसरालियों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर दो को बंदी बनाकर भेजा जेल

औरंगाबाद : बुलंदशहर गांव रतनपुर में एक विवाहिता की संदिग्धावस्था में फांसी लगाकर मौत हो गई। विवाहिता के मायके वालों ने उसके सुसरालियों पर दहेज की खातिर अपनी पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित तहरीर दी। नामजद कराये गये पांच सुसरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने भेजा।‌मृतका के पति व सास को हिरासत में लेकर पुलिस ने जेल भेज दिया। मामले की जांच जारी है।थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रतनपुर में गुरुवार को जाटव मौहल्ले में जाटव मंदिर के पास संजू पुत्र धनश्याम जाटव की पत्नी अनिता की लाश उसके घर में संदिग्धावस्था में पाई गई। मृतका की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व 25 मार्च 2025 को हुई थी और एक माह पूर्व ही उसने एक पुत्र को जन्म दिया था। परिजनों ने अनीता के मायके वालों को उसकी मौत की सूचना दी। मायके वालों ने रतनपुर गांव पहुंचने पर अनिता की फांसी लगी लाश देखकर काफी हंगामा किया और सुसराल वालों पर छोछक में मूंह मांगी रकम नहीं देने पर अनिता की हत्या करने का संगीन आरोप लगाया। मृतका के भाई विक्की कुमार पुत्र कालीचरण निवासी सूरतगढ़ उर्फ लोधाई थाना अनूपशहर ने बताया कि उसकी बहन अनिता की शादी में हमने अपनी हैसियत से बढ़कर खर्च किया और दान-दहेज दिया लेकिन उसकी सुसराल वालों को संतुष्टि नहीं हुई और शादी के बाद से ही अनिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। पिछले महीने उसके बेटा हुआ तो सुसराल वालों ने छोछक में गहने और एक लाख रुपए मांगे। ना देने पर उसकी फांसी लगाकर हत्या कर दी। दूसरी ओर सुसराल पक्ष मृतका द्वारा खुदकुशी करने की बात कहता नजर आया।मृतका के भाई की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने भेजा।विक्की कुमार पुत्र कालीचरण ने पुलिस को लिखित तहरीर दी जिसमें अनिता के पति संजू,सास जगरोशनी,सुसर धनश्याम, ननद पुष्पा और देवर अरुण पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और दहेज हत्या करने का आरोप लगाया। मामला दर्ज कर पुलिस ने पति संजू व सास जगरोशनी को बंदी बनाकर जेल भेज दिया। बाकी नामजद आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। थाना प्रभारी रामनरायण सिंह ने बताया कि शीघ्र ही शेष अभियुक्तों को जेल भेज दिया जाएगा। मामले की छानबीन जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *