नगर पंचायत का गजब कारनामा विकलांग वृद्ध का हाउस टैक्स कर दिया दो गुना से भी ज्यादा पीड़ित ने लगाई मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से न्याय की गुहार

औरंगाबाद : बुलंदशहर नगर पंचायत का अजब कारनामा सामने आया है। एक वृद्ध विकलांग का हाउस टैक्स दो गुना से अधिक लगा दिया। पीड़ित विकलांग वृद्ध ने जिलाधिकारी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराकर दोषी बाबू के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पीड़ित विकलांग वृद्ध ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी उनके पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर दोषी लिपिक के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने व नगर पंचायत द्वारा लगाए गए अनाप-शनाप हाउस टैक्स को कम कराने की गुहार लगाई है।नानक चंद पुत्र कंछिद सिंह निवासी मौहल्ला अज़ीज़ाबाद कस्बा औरंगाबाद ने सोमवार को जिलाधिकारी श्रुति शर्मा से मिलकर शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि उनके मकान का हाउस टैक्स गत वर्ष तक 685 रुपए वार्षिक लगा हुआ था। लेकिन उनके मकान पर उनके बेटे बहू ने जबरन कब्जा करने के बाद नगर पंचायत के बाबू से सांठगांठ कर 1465 रूपए वार्षिक लगवा दिया है। जानकारी मिलने पर उन्होने नगर पंचायत के टैक्स कलैक्टर नेमपाल सिंह से संपर्क कर टैक्स कम करने को कहा तो उन्होने अवैध वसूली करनी चाही। ना देने पर अभद्रतापूर्ण व्यवहार करते हुए टरका दिया है। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने और कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए योगी आदित्यनाथ से भी न्याय की गुहार लगाई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *