बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री माननीय स्वतंत्र देव सिंह ने आज जनपद बुलंदशहर के ग्राम बालीपुरा,में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अंतर्गत पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने भगवान आदियोगी जी की भव्य प्रतिमा का विधिवत अनावरण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।इस अवसर पर लगभग ₹138.15 करोड़ की लागत से पूर्ण हुई विभिन्न सिंचाई एवं आवागमन से जुड़ी परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया गया। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी, किसानों को लाभ मिलेगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था और जनजीवन को नई गति प्राप्त होगी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि माननीय स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि “प्रदेश की योगी सरकार हर गांव और हर किसान के हित में निरंतर कार्य कर रही है। सिंचाई से जुड़े ये विकास कार्य किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सरकार की प्राथमिकता है कि विकास अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचे।” जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि “आज बुलंदशहर जनपद के लिए ऐतिहासिक दिन है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास हो रहा है। ₹138.15 करोड़ की ये परियोजनाएँ किसानों, ग्रामीणों और आम नागरिकों के जीवन को सुगम बनाएंगी। इसके लिए हम माननीय जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जी का आभार व्यक्त करते हैं।”कार्यक्रम में सदर विधायक प्रदीप चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल तेवतिया भाजपा प्रदेश मंत्री चंद्र मोहन, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश सिंह, क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स ,जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि, शंभू सिंह राघव, दिनेश धन्नू, रविंद्र राजौरा, मंडल अध्यक्ष भीष्म सिसोदिया, कुलदीप चौधरी ,आनंद चौधरी ,अजीत सक्सेना, युवा मोर्चा जिला महामंत्री केपी सिंह ,अभिनव वर्मा, अजीत सक्सेना ,ज्ञानेंद्र भारद्वाज ,सचिन चौहान पार्टी पदाधिकारी एवंसिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता (गंगा) जी.पी. श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता (यमुना) दिनेश सिंह, मुख्य अभियंता (मध्य गंगा) के.एम. कंसल, अधीक्षण अभियंता प्रभात कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता विनोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण व बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
₹138.15 करोड़ की विकास परियोजनाओं से बुलंदशहर को मिली नई सौगत
