पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी अधिवक्ताओं व नेताओं के साथ मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने किया स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित
बुलंदशहर : में आज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा कोतवाली सिटी बुलंदशहर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर के गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री वीरता पदक को चयनित होने पर उनका कोतवाली सिटी बुलंदशहर में सम्मान समारोह आयोजित कर क्षत्रिय महासभा के संरक्षक पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी व मंडल अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मेरठ ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने अधिवक्ताओं व नेताओं के साथ शौल उड़ाकर , वीरता व अदम साहस के परिचायक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की चित्र भेंट कर सम्मानित किया… तथा उनके द्वारा प्रभारी निरीक्षक के पद पर रहते हुए अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को दिए जा रहे न्याय व अपराध नियंत्रण के साथ-साथ उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता की सराहना कर इसे सेवा काल में निरंतर जारी रखने की आवाहन किया.. जिस पर सम्मान समारोह आयोजित करने पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने सभी लोगों का आभार प्रकट कर सभी से सहयोग का आह्वान किया…. स्वागत समारोह आयोजित करने वालों में शहर अध्यक्ष कांग्रेस इंजीनियर रवि लोधी, एडवोकेट सतेंद्र सिंह फराना,एडवोकेट मुकुल पुंडीर ,एडवोकेट धर्मेंद्र सिंह गौड़, क्षत्रिय महासभा के संरक्षण व पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस ठाकुर राकेश भाटी ,मंडल अध्यक्ष मेरठ व कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव शामिल रहे।
