बुलन्दशहर : महान संत गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर ग्राम भैसोड़ा में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर अपना दल (एस) बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास जी के विचारों में न्याय, करुणा और सामाजिक समरसता सर्वोपरि थी, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।जिला अध्यक्ष ने कहा कि जनकल्याण के लिए संकल्पित एनडीए गठबंधन सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका सम्मान” के मूल मंत्र के साथ समाज के हर वर्ग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर योजनाओं की आधारशिला रखी गई है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी द्वारा प्रज्ज्वलित सामाजिक सद्भाव और मेलजोल का दीपक देशवासियों के मार्ग को सदैव प्रकाशित करता रहेगा।राजकुमार भुर्जी ने कहा कि त्याग और तपस्या के मार्ग पर चलते हुए संत रविदास जी ने जाति और धर्म के आधार पर होने वाले भेदभाव को समाप्त करने के लिए निरंतर प्रयास किए। उनके विचारों और पदचिन्हों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस अवसर पर डॉ. बी.आर. आंबेडकर समिति के अध्यक्ष मामचंद, उपाध्यक्ष अमरपाल सिंह, कोषाध्यक्ष पाल सिंह प्रधान, सचिव श्रीपाल सिंह, संगठन मंत्री पप्पू सिंह, हरपाल सिंह, माणिक कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।कार्यक्रम में दीपक गौतम (विधानसभा अध्यक्ष, स्याना), पुरुषोत्तम सैन (जिला उपाध्यक्ष), गोपाल शर्मा (जिला अध्यक्ष, बौद्धिक मंच), धर्मेंद्र चौहान (जिला अध्यक्ष, किसान मंच), लक्ष्मण भुर्जी, नवनीत शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अपना दल (एस) बुलंदशहर द्वारा संत रविदास जयंती पर ग्राम भैसोड़ा में श्रद्धा एवं सामाजिक समरसता का संदेश
