भाजपा जिला कार्यालय पर केंद्रीय बजट 2026 का सजीव प्रसारण सुना गया

बुलंदशहर : आज मोदी सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026 के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री आदरणीय श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने संसद में लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, बुलंदशहर पर जिला अध्यक्ष आदरणीय विकास चौहान जी के नेतृत्व में केंद्रीय बजट का सजीव प्रसारण सुना गया।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विकास चौहान , सदर विधायक आदरणीय प्रदीप चौधरी एवं सिकंदराबाद विधायक आदरणीय लक्ष्मी राज सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही बड़ी संख्या में सम्मानित व्यापारी वर्ग, प्रबुद्धजन, पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा की“केंद्रीय बजट 2026 प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट है। आयकर में दी गई छूट से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिली है, जिससे आम नागरिक की क्रय शक्ति बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि दवाई निर्माण (फार्मा सेक्टर) में निवेश बढ़ाकर देश को स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है, जिससे भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत मेडिकल हब के रूप में उभरेगा।साथ ही बौद्ध मठों के निर्माण एवं विकास के लिए किए गए प्रावधान भारत की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन और आध्यात्मिक पहचान को सशक्त करेंगे, जो मोदी सरकार की दूरदर्शी सोच को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।यह बजट सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के अनुरूप है, जिसमें किसान, युवा, महिला, व्यापारी एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों का ध्यान रखा गया है। यह बजट वास्तव में देश के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने वाला है।”कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि, जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि, संजय गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रधान, मंडल अध्यक्ष भीष्म सिसोदिया ,बिल्लू पंडित, कमल मकवाना, गौरव मित्तल,आनंद चौधरी, कुलदीप चौधरी,अभिनव वर्मा, मुकेश अग्रवाल, हितेश योग गुरु नरेंद्र बंसल ,पंकज अग्रवाल, राजीव सिंघल ,बबीता सिंह ,सभासद योगेश गुप्ता ,अजय कुमार अनिल चौधरी,अशोक चौधरी, विशाल बंसल सहित व्यापारी वर्ग प्रबुद्ध वर्ग एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *