डिबाई : विधानसभा क्षेत्र के राजघाट स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी ने दिव्यांगजनों को रिक्शा वितरित किए। यह पहल दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से की गई, जो भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हिस्सा है।रिक्शा वितरण समारोह में सभी दिव्यांग लाभार्थियों का पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें गुलदस्ते भेंट किए गए। रिक्शा मिलने पर लाभार्थियों के चेहरों पर आत्मनिर्भरता की खुशी दिखी। उन्होंने इस सहयोग के लिए भाजपा सरकार और विधायक चंद्रपाल सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विधायक चंद्रपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग, विशेषकर दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि ये रिक्शा दिव्यांगजनों को स्वावलंबी बनाने और उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने में सहायक होंगे।कार्यक्रम में विधायक केसरी सिंह, चरन सिंह, कल्याण सिंह शक्ति केंद्र संयुक्त अरविंद भारद्वाज, राहुल वर्मा, भाजपा नेता नील भारद्वाज, डिबाई मंडल अध्यक्ष मयंक वार्ष्णेय, मंडल मंत्री मुकेश चौधरी, सोनिया शर्मा, चरण सिंह, भूप्रकाश बजाज, सुबोध कुमार, मनोज कुमार लोधी, विनोद कुमार, राजेश और पूर्व प्रधान विजय शर्मा (रामघाट) सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राजघाट में विधायक चन्द्रपाल सिंह ने दिव्यांगों को रिक्शा बांटे
