बुलंदशहर : में चालीस फुटा रोड, निकट स्याना अड्डा पर जनाब उमर सैफी के आवास पर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की महत्वपूर्ण पंचायत आयोजित हुई। इस पंचायत का उद्देश्य संगठन का विस्तार करना था। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे युवा जिलाध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य का पैसों की माला, पगड़ी और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। उनके साथ इस्तखार चौधरी, सीटू लोधी, लोकेश लोधी, नीरज गुर्जर, अमित गुर्जर और अन्य साथियों का भी भव्य अभिनंदन हुआ। पंचायत का सफल संचालन इस्तखार चौधरी ने किया। पंचायत का मुख्य आकर्षण जनाब उमर सैफी रहे, जिन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़कर अपने दर्जनों साथियों सहित भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) में आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की। लोगों ने उत्साहपूर्वक वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी जी के समर्थन में नारे लगाए। युवा जिलाध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के हितों की रक्षा के लिए कोई भी अवैधानिक समझौता नहीं होगा, और संगठन के नियमों का पालन करना हर कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही जनपद में एक बड़ा आंदोलन होगा। इस आंदोलन की रूपरेखा चौधरी मांगेराम त्यागी जी के संरक्षण में 17 तारीख को राजेबाबू पार्क वाली मासिक पंचायत में तैयार की जाएगी।
नगर के चालीस फुटा रोड पर आयोजित हुई भाकियुं अराजनैतिक की बैठक
