बुलंदशहर : में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की हुई ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में खुशी की लहर है। इसी उपलक्ष्य में आज भाजपा जिला कार्यालय बुलंदशहर गंगानगर पर जिला अध्यक्ष श्री विकास चौहान के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुँह मीठा कराकर, आतिशबाजी कर एवं विजय का हर्षोल्लास व्यक्त करते हुए भव्य जश्न मनाया।कार्यालय प्रांगण उत्साह, देशभक्ति और लोकतांत्रिक गर्व से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने भारत माता व एनडीए नेतृत्व के समर्थन में नारे लगाए।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहाँ की इस ऐतिहासिक जनादेश पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा— “बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और स्थिरता के पक्ष में निर्णायक वोट दिया है। एनडीए को मिली यह ऐतिहासिक जीत केवल एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि जनता के भरोसे और आशीर्वाद का प्रमाण है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है और बिहार के मतदाताओं ने इस विकासयात्रा को और मजबूती दी है।”उन्होंने आगे कहा—“यह जीत हर एक कार्यकर्ता की मेहनत, समर्पण और वर्षों की तपस्या का परिणाम है। हम सभी के लिए यह गर्व का क्षण है, लेकिन इसके साथ ही हमारी जिम्मेदारियाँ भी बढ़ती हैं। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारा पहला धर्म है। चाहे वह युवाओं की आशाएं हों, महिलाओं की सुरक्षा-सशक्तिकरण हो, या गरीब-वंचितों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ—हम इन सभी संकल्पों को पूरा करने के लिए दृढ़ प्रतिबद्ध हैं।”“आज का जश्न हमारे संगठन की एकता और शक्ति का प्रतीक है। मैं बुलंदशहर के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ आगे भी जनता की सेवा में तत्पर रहें। बिहार की जीत ने हम सभी के उत्साह को दोगुना कर दिया है। यह विजय राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की विजय है। जय भाजपा! जय भारत!”कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता जयप्रकाश शर्मा, दिनेश धन्नू, जिला महामंत्री अजय त्यागी, संतोष बाल्मीकि, संजय गुर्जर ,जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह ,हितेश गर्ग,गौरव मित्तल,अभिनव वर्मा, मंडल अध्यक्ष भीष्म सिसोदिया, बिल्लू पंडित, युवा मोर्चा जिला महामंत्री केपी सिंह,सुधीर शर्मा, कल्पना वर्मा,प्रवेश कौशिक, मंडल महामंत्री हिमांशु तोमर, नितिन शर्मा, अशोक चौधरी, प्रतीक शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और एनडीए की ऐतिहासिक सफलता पर एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं।
बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर बुलंदशहर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न
