आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित नेहरू, देश को एकसूत्र में बांधा

बुलंदशहर : जिला कांग्रेस कमेटी ने नेहरू पार्क, बुलंदशहर में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के शिल्पकार पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया। कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के आधुनिक भारत के निर्माण में दिए ऐतिहासिक योगदान—वैज्ञानिक दृष्टिकोण, संस्थाओं की स्थापना, पंचवर्षीय योजनाओं, लोकतांत्रिक मूल्यों और बच्चों के प्रति उनके स्नेह—पर विस्तृत चर्चा की।कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि “पंडित जवाहरलाल नेहरू केवल एक प्रधानमंत्री नहीं थे, बल्कि भारत के भविष्य की मजबूत नींव रखने वाले दूरदर्शी नेतृत्व थे। उन्होंने देश को विज्ञान, शिक्षा, उद्योग और लोकतंत्र की नई दिशा दी। बाल दिवस हमें बच्चों के अधिकार, शिक्षा और समान अवसरों की याद दिलाता है। कांग्रेस पार्टी नेहरू के आदर्शों और संविधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।” जियाउर्रहमान ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आज देश में इतिहास को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस नेहरू और देश की स्वतंत्रता में उनके अद्वितीय योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का काम जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, प्रशांत वाल्मीकि, मनीष चतुर्वेदी और डॉ एसडी शर्मा ने कहा कि पंडित नेहरू ने किसान, नौजवान, गरीब, मजदूरों के भविष्य की जो नींव रखी थी वो आज भी कायम है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को उनकी नीतियों से ही कायम रखा जा सकता है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, शहर अध्यक्ष रवि वर्मा, सुभाष गांधी, साजिद गाजी, प्रशांत बाल्मिकी, नईम मंसूरी, हर्षवर्धन बाल्मिकी, आशु कुरैशी, मनीष चतुर्वेदी, डॉ एसडी शर्मा, आदर्शदेव शर्मा, देशदीपक भारद्वाज, नितिन शर्मा, सलीमुद्दीन गौहर, लुकमान चौहान, सलीम गाजी, मुन्ना कुरैशी, पूजा शर्मा, मुनेश शर्मा, उजैर अहमद, कुंवर आदिल, इस्लामुद्दीन सैफी, सचिन वशिष्ठ, भारत कुमार आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *