भारतीय किसान संघ के कार्यर्ताओं ने मनाया गोपाष्टमी पर्व

बुलंदशहर : में आज 30 अक्टूबर 2025 को भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने ग्राम समिति स्तर तक गौ माता का पूजन कर मनाया गोपाष्टमी पर्व इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष महेश चंद लोधी ने बताया गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा है प्रत्येक किसान को एक गाय अवश्य पालनी चाहिए इससे गोवंश भी बचेगा और गौ आधारित खेती करने पर कृषि लागत भी कम होगी और हमें जहर मुक्त कृषि खाद्यान्न प्राप्त होंगे और उन्होंने कहागौवंश की सेवा एवं रक्षा भी भगवान श्रीकृष्ण के इस धरा धाम पर अवतरण का एक प्रमुख उद्देश्य रहा है। श्री बालकृष्ण प्रभु के प्रथम गौचारण उत्सव को ही गोपाष्टमी महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। जिस ब्रह्म की चरण रज के लिए ब्रह्मा-शंकर तक तरसते हैं वो चरण गौमाता की सेवा के लिए कंकड़-पत्थर और कुंज-निकुंजों में विचरण करते हैं। गौमाता भगवान श्रीकृष्ण को अति प्रिय हैं इसलिए स्वयं कष्ट सहकर भी प्रभु ने गौमाता को सुखी करने का प्रयास किया है। गौमाता की सेवा के कारण ही प्रभु का नाम गोपाल पड़ा। गौ माता की सेवा परिवार में सुख-शांति, समृद्धि एवं पूर्वजों को सद्गति प्रदायक होती है। गोपाल के साथ-साथ गौमाताओं की सेवा हम समस्त सनातन धर्मावलंबियों का प्रधान कर्तव्य है। गौ सेवा ही गोपाल को रिझाने का मूल मंत्र है। गोपाष्टमी के पावन दिवस पर यथा सामर्थ्य गौमाताओं की सेवा के संकल्प के साथ इस पावन पर्व को सार्थक बनाने का प्रयास अवश्य करें। गौ माता पूजन के अवसर पर साथ में मुख्य रूप से जिला कोषअध्यक्ष विजय गुप्ता जी सह कोषाध्यक्ष शलभ तोमर जी जिला गन्ना प्रमुख ठाकुर जगपाल सिंह जी पंडित राजेश्वर शास्त्री जी आदि शामिल रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *