साइबर सिक्योरिटी घोस्ट कंपनी ने चलाया जागरूकता अभियान जे पी विद्या मंदिर तौमड़ी में हुआ आयोजन

औरंगाबाद : बुलंदशहर राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह साइबर जाग्रत भारत 2025 के अंतर्गत शुक्रवार को जे पी विद्या मंदिर तौमडी में साइबर सिक्योरिटी घोस्ट कंपनी के उच्चाधिकारियों ने साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। कंपनी संस्थापक त्रिशांत चौधरी ने बताया कि आधुनिकता के इस दौर में साइबर फ्राड की समस्या आम है। जागरूकता के अभाव में अक्सर लोग साइबर फ्राड के शिकार हो रहे हैं। जागरुक और सतर्क रहकर साइबर फ्राड से बचाव संभव है। उन्होने बच्चों को साइबर सुरक्षा उपाय बताए।कंपनी के सह संस्थापक सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि साइबर फ्राड करने वाले अक्सर लुभाने प्रलोभन देकर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। रातों रात अमीर होने और बिना कुछ किए लाखों करोड़ों रुपए कमाने की चाहत साइबर फ्राड की जनक होती है। जालसाज लोग ऐसे तमाम तरह के फर्जी प्रलोभन देते हैं उनके झांसे में आकर अपना धन ना गंवायें। उन्होने विभिन्न तौर तरीके सुझाए जिन्हें ध्यान में रखकर साइबर फ्राड से बचा जा सकता है। प्रधानाचार्या सुनीता सिंह ने साइबर फ्राड के शिकार हो जाने पर विभिन्न हैल्प लाइनों की जानकारी दी। उन्होने कहा कि 1930 पर तुरंत अपने साथ हुए साइबर फ्राड की जानकारी देनी चाहिए। और सतर्कता रखकर कार्य करने की सलाह दी।कंप्यूटर शिक्षक योगेश कुमार समन्वयक जितेश कुमार नीवी अग्रवाल राखी गुप्ता आदि ने बच्चों का समुचित मार्गदर्शन किया। तमाम शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *