औरंगाबाद : बुलंदशहर लोक किसान इंटर कालेज ईलना परवाना में मिशन नारी शक्ति एवं नारी सशक्तिकरण के उद्देश्य से कक्षा बारह की छात्रा अंशी राघव को एक दिवस के लिए प्रधानाचार्य बनाया गया। अंशी राघव ने सौंपे गए अपने दायित्व को बखूबी निभाया।प्रधानाचार्य नानक चंद ने अंशी राघव को अपनी कुर्सी सौंपी और पुष्प गुच्छ भेंट कर एक दिनी प्रधानाचार्या का स्वागत सत्कार किया। मिष्ठान खिलाकर अंशी राघव का मूंह मीठा कराया गया।कक्षा बारह की चंद्र प्रभा और कक्षा ग्यारह की चित्रा को सहायक प्रधानाचार्य का दायित्व सौंपा गया। तीनों छात्राओं को प्रधानाचार्य नानक चंद ने प्रधानाचार्य पद की गरिमा, दायित्व कार्यशैली और कर्तव्य समझाये। विद्यालय की दैनिक कार्य संचालन विधि की जानकारी दी गई। तत्पश्चात अंशी राघव ने प्रधानाचार्य के दायित्व को बखूबी निभाया। सहायक चित्रा एवं चंद्र प्रभा ने कार्य निष्पादन में सहायता की। तत्पश्चात अंशी राघव ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। भानुप्रताप, कपिल कुमार, चंचल कुमार मौहरिया, जितेंद्र कुमार गुप्ता,रामलखन कुशवाहा, दीपक कुमार , योगेन्द्र स्वरूप नागर ललित कुमार सुशील कुमार आदि ने छात्राओं द्वारा विद्यालय के कुशल संचालन की सराहना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अंशी राघव बनी एक दिनी प्रधानाचार्या चित्रा और चंद्रप्रभा ने संभाला सहायक प्रधानाचार्य का दायित्व लोक किसान इंटर कालेज ईलना में हुआ मिशन नारी शक्ति कार्यक्रम
