बुलंदशहर : में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से 14 लोकसभा क्षेत्र बुलंदशहर में सांसद खेल महोत्सव 2025 (फिट युवा फॉर विकसित भारत) का शुभारंभ आज यमुना पुरम स्टेडियम बुलंदशहर में हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डॉ. भोला सिंह रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने की। इस अवसर पर जिलाधिकारी बुलंदशहर श्रुति सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, नगर पालिका बुलंदशहर अध्यक्ष दीप्ति मिल्लत, नगर पालिका शिकारपुर अध्यक्ष राजबाला सैनी ब्लॉक प्रमुख गण मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री संजय गुर्जर ने किया।
मुख्य अतिथियों ने गुब्बारे उड़ा कर शुभारंभ किया एवं सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त किया और विभिन्न खेलों – एथलेटिक्स (दौड़) वॉलीबॉल ,कबड्डी,खो खो, जूडो कराटे, क्रिकेट, बैडमिंटन, व सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद डॉ. भोला सिंह ने बताया
“माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने फिट इंडिया मूवमेंट और विकसित भारत की जो परिकल्पना रखी है, सांसद खेल महोत्सव उसी दिशा में एक मजबूत कदम है। बुलंदशहर के युवाओं में खेल के प्रति जोश और अनुशासन दोनों का समावेश दिखाई देता है। खेल न केवल शरीर को मजबूत बनाते हैं बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक टीम स्पिरिट और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। इस महोत्सव से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचान और अवसर दोनों मिलेंगे।”
भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने बताया
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का स्पष्ट संदेश है कि स्वस्थ युवा ही विकसित भारत की रीढ़ हैं। सांसद खेल महोत्सव इसी विचारधारा का परिणाम है। भाजपा संगठन हर स्तर पर युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को मंच देने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्राम स्तर से लोकसभा स्तर तक होने वाली यह प्रतियोगिता बुलंदशहर के युवाओं को अपने सपनों को साकार करने और खेल जगत में नई पहचान बनाने का अवसर देगी।”
सांसद खेल महोत्सव 2025 के जिला संयोजक भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह एवं सांसद खेल महोत्सव के लोकसभा बुलंदशहर संयोजक धर्मेंद्र काली प्रतियोगिता को सुचारू रूप से देखेंगे।
जिन्होंने जानकारी देते हुए बताया।
यह प्रतियोगिताएं
प्रथम चरण – अक्टूबर से 30 नवंबर तक ग्राम एवं न्याय पंचायत स्तर पर।
द्वितीय चरण – 1 दिसंबर से 22 दिसंबर तक विधानसभा स्तर पर।
तृतीय चरण – 24 व 25 दिसंबर को लोकसभा स्तर पर दो दिवसीय महोत्सव का समापन होगा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री संतोष बाल्मीकि, भावदोष गुर्जर ,शंभू सिंह राघव, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया,मंडल अध्यक्ष गण भीष्म सिसोदिया, बिल्लू पंडित, संदीप त्यागी ,मुनेश शर्मा, परमानंद निषाद, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधीर शर्मा ,गौरव मित्तल,अभिनव वर्मा सभासद सुखदेव शर्मा, त्रिभुवन नारायण, अजय कुमार एवं सांसद खेल प्रतियोगिता 2025 लोकसभा पर विधानसभा एवं ब्लाकों पर खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन करने वाली टीम मौजूद रहे।