बुलंदशहर : में आज सिकंदराबाद में सैनी धर्मशाला पर नवोदय दिव्यांग सेवा संगठन के द्वारा दिव्यांगों के लिए निशुल्क सहायता उपकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्पार्क मिंडा फाउंडेशन से डॉक्टर तरुण कुमार व कोमल श्रीवास्तव जी के माध्यम से दिव्यांगों की जांच की गई जिसमें दिव्यांगता के आधार पर सहायक उपकरणों के लिए रजिस्ट्रेशन किए गए। नवोदय दिव्यांग सेवा संगठन के अध्यक्ष अभिनव ठाकुर ने बताया कि बुलंदशहर जिले में जगह-जगह पर नवोदय दिव्यंग सेवा संगठन व स्पार्क मिंडा फाउंडेशन के माध्यम से कैंपों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें डॉक्टर तरुण व कोमल जी ने दिव्यांगों की दिव्यांगता के आधार पर सहायक उपकरणों के लिए रजिस्ट्रेशन किए। अभिनव ठाकुर ने बताया कि बुलंदशहर जिले में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिव्यांगों को बस के माध्यम से स्पार्क मिंडा फाउंडेशन नोएडा सेक्टर 59 लेकर जाएंगे । इस कैम्प में लक्ष्मण सैनी जी का बहुत सहयोग रहा। इस मौके पर मोहन सैनी, ओमप्रकाश,विनय, मुकेश, वीरेंद्र सैनी,महमूद, ओमी सैनी,किशन ,इसराइल,आदि उपस्थिति रहे। अभिनव ठाकुर ने दिव्यांगों के लिए एक नंबर 8006580016 भी जारी किया जिसमें अभिनव ने बताया कि कोई दिव्यांग कभी भी सहायक उपकरणों के लिए कॉल कर सकता है।
दिव्यांग साथी कभी भी सम्पर्क करे: अभिनव ठाकुर
