बुलंदशहर : के शीतल गंज मंदिर में बरसाने वाला होली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जमकर रंग-गुलाल से होली खेली गई और श्रद्धालुओं ने संकीर्तन में झूमकर आनंद लिया।बुलंदशहर के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी होली महोत्सव का आयोजन हरि नाम संकीर्तन मंडल द्वारा किया गया। संकीर्तन में शामिल होने के लिए हापुड़, गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा और बुलंदशहर के आसपास से कलाकार और रसिक जन पहुंचे।श्रद्धालुओं ने भगवान राधा-कृष्ण के भजनों और होली महोत्सव के गीतों पर जमकर नृत्य किया। उन्होंने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और फूलों की वर्षा कर होली की बधाई दी।कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप गोयल ने बताया कि यह होली महोत्सव हर साल आयोजित किया जाता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि रंग भरी एकादशी के उपलक्ष्य में साठ देवी मंदिर पर भी होली महोत्सव का कार्यक्रम होगा।
होली महोत्सव में जमकर झूमे श्रद्धालु जमकर उड़े रंग गुलाल
