हमारा आंगन–हमारे बच्चे’ उत्सव में निपुण लक्ष्यों पर दिया गया विशेष जोर

निपुण भारत अभियान के तहत मूलभूत साक्षरता व संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करने का संदेश

डिबाई : बुधवार को विकास खंड स्तरीय ‘हमारा आंगन–हमारे बच्चे’ उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनसमुदाय को निपुण लक्ष्यों, मूलभूत साक्षरता तथा संख्यात्मक ज्ञान (FLN) की आवश्यकता से अवगत कराना रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश चंद लोधी द्वारा की गई तथा मंच का सफल संचालन डॉ. सोमेंद्र कुमार ने किया।विशिष्ट अतिथियों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा देवी के पति अनार सिंह तथा चेयरमैन अरुण कुमार सिंघल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।उत्सव के दौरान परिषदीय विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देशभक्ति गीतों और प्रेरणादायक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों को उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा।मुख्य अतिथि विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी ने अपने संबोधन में कहा कि—“वर्तमान समय में परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा के स्तर और संसाधनों में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। हमारे बच्चे तेजी से ‘निपुण’ हो रहे हैं। इसके पीछे शिक्षक समाज का कठिन परिश्रम है, जो अत्यंत सराहनीय है। यह बदलाव भविष्य की मजबूत नींव है।”कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) डिबाई श्रीमती हेमलता के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. प्रवीण कुमार उपाध्याय एवं डॉ. यशपाल सिंह (ABSA दानपुर) की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियाँ, सहायिकाएँ तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश चंद लोधी द्वारा की गई तथा कुशल संचालन डॉ. सोमेंद्र कुमार ने किया।अंत में खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती हेमलता ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।यह आयोजन निपुण भारत अभियान के अंतर्गत शिक्षा, संस्कार और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *