ग्रामीणों ने भाजपा विधायक का किया आभार प्रकट।
रामघाट : बुलंदशहर रामघाट नरौरा मार्ग सिलाहरी से बेलौन रतनपुर मार्ग की लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क का निर्माण कार्य मुख्य अतिथि भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी तथा डॉ सुरेंद्रानंद गिरी महामंडलेश्वर ने पूजा अर्चना के साथ निर्माण का शुभारंभ किया है।ग्रामीण जनता ने भाजपा विधायक का आभार प्रकट करते हुए खुशी जाहिर की है।आपको बता दें डिबाई विधानसभा क्षेत्र के रतनपुर बेलोंन से लेकर सिलाहरी गांव तक की सड़क करीब 17 वर्ष से जर्जर पड़ी हुई थी जिसके कारण मार्ग पर पड़ने वाले बेलौन रामपुर बझैड़ा सिलाहरी गांव के स्कूली बच्चों सहित ग्रामीण जनता आने जाने के लिए बेहद परेशान थी जिसकी शिकायत भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी तथा सांसद भोला सिंह से की जा चुकी थी भाजपा विधायक ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नरौरा प्लांट से सीमेंटेड सड़क स्वीकृत कराई थी टेंडर होने के बाद ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू करने के बाद छोड़कर गायब हो गये थे जिसके कारण सड़क को बनने में देरी हुई है क्योंकि करीब 2 साल बाद टेंडर की समय सीमा खत्म होने के बाद भाजपा विधायक के अथक प्रयास से पुनः नरौरा प्लांट से 15 करोड़ रुपए की लागत से सड़क का टेंडर कराकर डामरीकरण सडक का निर्माण कार्य शुरू किया है यह सड़क सात मीटर चौड़ाई और दो-दो मीटर साइड में जीएसबी सोल्डरिंग की जाएगी और सड़क मध्य किनारों पर इंटरलॉकिंग टेल्स लगाई जाएगी।यह सड़क मार्च अप्रैल तक बनकर तैयार होने की संभावना है इस जर्जर सड़क की समस्या से वर्षो से जुझ रहे गांव बेलौन रामपुर बझैड़ा सिलाहरी धारकपुर नगला जरगवां रामघाट गंगागढ़ गोकुलपुर पैसरी चिरौली महाराजपुर रतुआ नगला बागी नगला मौनीपुरा बैनी नगला उचागांव कुढैनी आदि दर्जनों गांवों को इस सड़क से आने-जाने में सुविधा मिलेगी इस जर्जर सड़क को बनने से क्षेत्र के गांव के निवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है क्षेत्रीय लोगों ने भाजपा विधायक डिबाई का आभार व्यक्त किया है उद्घाटन के दौरान नरौरा प्लांट के निदेशक काबड़े मुख्य अधीक्षक एच एस सिंह एम एस अनंत कुमार प्रशांत अग्रवाल अनिल कुमार संचालन अधीक्षक भास्कर नरौरा चैयरमैन प्रतिनिधि किताब सिंह यादव मलखान सिंह लोधी भूपेंद्र रामघाट थाना प्रभारी संदीप सिंह आदि क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
