भारतीय किसान संघ ने जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

बुलंदशहर : में आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को भारतीय किसान संघ की जिला बैठक का आयोजन संघ कार्यालय बुलंदशहर पर किया गया बैठक का संचालन जिला मंत्री पुष्पेंद्र त्यागी ने किया बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश चंद्र लोधी ने की बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष अनुराग त्यागी जी ने संगठन के बारे में विस्तार से चर्चा की बैठक के बाद एक ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से मान्य मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार और सड़क परिवहन मंत्री भारत सरकार को भेजा गया इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष महेश चंद लोधी ने कहा आज प्रांत के सभी 14 जिलों पर ज्ञापन दिया जा रहा है विषय बिजनौर जिले में निर्माणाधीन मेरठ पौड़ी हाईवे पर बैराज के पास हेमराज कॉलोनी चौराहे पर भारतीय किसान संघ के बैनर तले ग्राम वासियों का पिछले 9 महीने से लगातार अंडरपास की मांग को लेकर एक धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था जो उनकी एक जायज मांग है अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बावजूद भी एन एच ए आई अधिकारियों एवं जिला प्रशासन बिजनौर ने कुछ राजनीतिक लोगों के स्वार्थ व भू माफिया के फायदे के लिए आपस में मिली भगत कर शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे धरने को अमर्यादित तरीके से हटा दिया तथा कई थानों की पुलिस फोर्स लगाकर ग्राम वासियों को रात भर नजर बंद रखा गयाअब ज्ञात हुआ है कि हेमराज कॉलोनी वासियो व किसानों के खिलाफ शासन स्तर पर मुकदमे दर्ज कराए गए, जो निन्दनीय है। भारतीय किसान संघ जनपद बिजनौर मेरठ प्रांत इसका घोर विरोध करता हैभारतीय किसान संघ जनपद बिजनौर मेरठ प्रांत मांग करता है कि इसमें दोषी जिला प्रशासन अधिकारियों व एन एच ए आई अधिकारियों को तुरंत हटाया जाए तथा हेमराज कॉलोनी वासियो व किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे तुरंत वापस लिए जाएं यदि बिजनौर जिला प्रशासन ने ग्रामीणों की आवाज को दबाने का प्रयत्न किया और मांग पूरी नहीं की तो भारतीय किसान संघ मेरठ प्रांत जनपद बिजनौर में एक बड़ा आंदोलन करेगा जिसका जिम्मेदार बिजनौर जिला प्रशासन होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनुराग त्यागी जी भारतीय किसान संघ मेरठ प्रांत उपाध्यक्ष भारतीय किसान संघ बुलंदशहर जिला मंत्री पुष्पेंद्र त्यागी जी जिला उपाध्यक्ष ठाकुर शिव कुमार जी जिला युवा प्रमुख ठाकुर श्यामवीर सिंह जी सह जिला कोषाध्यक्ष शलभ तोमर जी जिला महिला प्रमुख विनती चौधरी एडवोकेट और ऊंचा गांव खंड अध्यक्ष राजू शर्मा जी खंड मंत्री सत्येंद्र सिंह अरनिया खंड अध्यक्ष योगेश राघव सिकंदराबाद खंड मंत्री विष्णु जी खंड मंत्री शिकारपुर प्रदीप ‌खलसिया जहांगीराबाद खंड अध्यक्ष राकेश त्यागी जी खंड मंत्री रणवीर सिंह जी मनोज सोलंकी खंड अध्यक्ष खुर्जा जगमाल जी राम भूल जीसहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *