बुलन्दशहर : जनपद की तहसील स्याना नगर स्थित जगराम हॉस्पिटल में सोमवार को वरदान चैरिटेबल ब्लड बैंक के तत्वावधान में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह चौधरी ने फीता काटकर किया।रक्तदान शिविर में नगर सहित आसपास क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। बड़ी संख्या में नगरवासी इस पुनीत कार्य में सहभागिता करने पहुंचे। शिविर के दौरान रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह चौधरी ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने लोगों से समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।शिविर में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. विनय सिंधु, डॉ. पूजा तोमर, सभासद नीरज त्यागी, दीपक कुमार, तौसीफ शेख, अनवर अहमद, राजेश लोधी एवं मास्टर बृजेश सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
स्याना में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन।नगर पालिका अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह चौधरी ने किया शुभारंभ।
