आजाद पब्लिक स्कूल, बुलंदशहर रंगों में सजी प्रतिभा की अद्भुत उड़ान

बुलंदशहर : में आज दिनांक 22 फरवरी 2026 को आजाद पब्लिक स्कूल में वार्षिक आर्ट कार्निवाल का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर से 200 से अधिक प्रतिभाशाली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अभिभावकों के स्वागत एवं दीप प्रज्ज्वलन समारोह के साथ हुआ। तत्पश्चात प्रधानाचार्या महोदया शिल्पी सिंह जी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कला के माध्यम से सृजनात्मकता और आत्मविश्वास के विकास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती दीप्ति मित्तल द्वारा द्वारा किया गया । इसके उपरांत एक आकर्षक एकल नृत्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विशेष कैनवास का अनावरण किया गया, जिसने विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता को प्रदर्शित किया। मुख्य अतिथि श्रीमती दीप्ति मित्तल , विद्यालय के चेयरमैन श्री वासिक आजाद जी, स्कूल प्रेसिडेंट श्री शारिक आजाद, एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शिल्पी सिंह नें बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर रचनात्मक कार्यों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस कार्निवल में चित्रकला, हस्तकला, वैदिक स्टाल विज्ञान मॉडल, लाइव पेंटिंग, फेस पेंटिंग, संगीत एवं नृत्य प्रस्तुति आदि आकर्षण का केंद्र रहे विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में आई-पैड मिनी, द्वितीय पुरस्कार के रूप में साइकिल तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में इलेक्ट्रॉनिक कीबोर्ड प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त 200 कंसोलेशन पुरस्कार भी वितरित किए गए। प्रतियोगिता का रिल्जट इस प्रकार रहा गु्रप-ए से प्रथम स्थान अन्विका अग्रवाल, निर्मला कांॅन्वेंट स्कूल,द्वितीय आयज़ल आज़ाद एवं धैर्य तोमर, आजाद पब्लिक स्कूल एवं तृृतीय स्थान पर आराध्या, ब्लू लोटस एकेडमी से रही। ग्रुप-बी से प्रथम स्थान आदित्य वर्मा, आज़ाद पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान, सभ्यता सिंह, जे0पी0 विद्या मंदिर, चिट््टा, बुलन्दशरह एवं तीसरे स्थान रेनेसां स्कूल की हिमान्या रही। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने की दिशा में एक सफल पहल सिद्ध हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *